पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कर्मचारी व शिक्षक हुए संगठित
चंदौली। कर्मचारी शिक्षक र अधिकारी पेंशनर अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों की ओर से पुरानी पेंशन समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्यालय पर बाइक 7 जुलूस निकाला गया। धरना स्थल से आरंभ बाइक जुलूस नगर भ्रमण करते हुए नवीन मंडी पहुंचा।
इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित र ज्ञापन डीएम संजीव सिंह को सौंपा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार के उपेक्षात्मक रवैये के चलते शिक्षकों व कर्मचारियों को तमाम तरह की र समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा कहा कि एक अप्रैल 2005 से बंद पड़ी पेंशन एवं 2008 तक 17140 एवं 18150 प्रोन्नत वेतनमान लागू किया गया।
इसके बाद 2012 से अब तक वही प्रोन्नत वेतनमान मिल रहा है। लेकिन इतने वर्ष का वेतनमान सरकार की ओर से अभी तक नहीं दिया गया। बावजूद इसके आज तक वेतन विसंगति दूर नहीं की गई वहीं सिंचाई विभाग के नलकूप चालकों को ग्रेड पे 2800 आज तक लागू नहीं किया गया। शिक्षामित्रों का नियमितीकरण आज तक नहीं हो पाया। आनलाइन आवेदन के नाम पर शिक्षकों का शोषण हो रहा है। स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए बेंच नहीं दिया गया। विद्यालयों में विभागीय कार्य करने के लिए अधिसंख्य लिपिक का पद आज तक सृजित नहीं किया गया। इसके अलावा अन्य मांगों पर विचार नहीं किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, अजय सिंह, आनन्द सिंह, अखिलेश मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, जफर अहमद, जितेंद्र मोहन, वीरेंद्र यादव, अमरनाथ पटेल, प्रताप सिंह, विकास यादव, अजीत यादव, आनंद कुमार सिंह, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, रहमत खान, उपेंद्र बहादुर राजेश बहादुर, कैलाश प्रसाद, अशोक सिंह, डा. संजय सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, देवेंद्र यादव, सुधीर सिंह, देवेंद्र मौर्या, राम इच्छा सिंह, महेंद्र पांडेय, भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

