Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

गोंडा-पुरानी पेंशन बहाली पर शिक्षकों - कर्मचारियों ने निकाली रैली

गोंडा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर मंगलवार को कर्मचारियों और शिक्षकों ने एकता दिखाई, हुंकार भरी। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी, महासचिव इन्द्रपाल तिवारी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन अरोरा के साथ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में सभा के पश्चात मोटर साइकिल रैली निकाली गई। 



एलबीएस चौराहा, बस स्टेशन, गुरू नानक चौराहा से बड़गांव पुलिस चौकी से वापस जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सिंचाई विभाग अंबेडकर चौराहा से होते हुए जेल रोड पीडब्लूडी, आरटीओ, विकास भवन, कमिश्नरी कार्यालय होते हुए कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। 

मंच के महासचिव इंद्रपाल तिवारी ने कहा सरकार यदि हमारी मांगों को नहीं मानती है तो लड़ाई आर-पार की होगी। वरिष्ठ उपध्यक्ष मनमोहन अरोरा ने मांग की पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल बहाल करते हुए अन्य समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए।

शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा मित्रों के नियमितीकरण और सम्मान के लिए तथा कर्मचारियों/शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण के लिए आर-पास की लड़ाई लड़ी जायेगी। सीतापति राम मिश्रा, नजमी कमाल, अवधेश मणि मिश्रा, प्रमोद कुमार आचार्य, मंच के कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राघवेन्द्र तिवारी, रामप्रताप पाण्डेय सहित अनेकों वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाल किये जाने, दैनिक वेतन भोगी व कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सीजनल सहायक वाकी नफीसो को नियमित किये जाने, सिंचाई विभाग में कार्यरत सीजपाल नलकूप चालक को ग्रेड-पे 2800 अनुमन्य किये जाने, अंशकालिक नलकूप चालक को विनियमित किये जाने, सभी जनपदों में मिनी जनपद सचिवालय बनाये जाने, कर्मचारी के निरस्त किये गये भत्ते बहाल किये जाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को समस्त कार्मिकों समेत 11 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निस्तारण किये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया गया।



गोंडा-पुरानी पेंशन बहाली पर शिक्षकों - कर्मचारियों ने निकाली रैली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link