कर्मचारी, शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली
फिरोजाबाद। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच ने अपनी मांगों को लेकर मोटर साइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली में शामिल कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद तीस नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच जनपद शाखा फिरोजाबाद के मंडल अध्यक्ष विकास चौहान एवं अजीत उपाध्याय के निर्देशन में जिले के अध्यक्ष डा. शौर्यदेवमणि यादव, प्रधान महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष दौजीराम के नेतृत्व में शिक्षक कर्मचारियों ने अपने हक की आवाज को बुलंद किया। मंगलवार को फिरोजाबाद के सुभाष तिराहा जैन मंदिर से कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। इस रैली में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह बघेल, मुनीर अहमद, राकेश कुमार शिक्षिका कल्पना राजौरिया, आदित्य मिश्रा, शिवांगी सिंह, प्रमोद यादव सहित काफी संक्या में कर्मचारी बाइक से जैन मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। इधर काफी संख्या में कर्मचारी शिकोहाबाद की ओर से बाइकों से मुख्यालय पहुंचे। शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर रैली को निकाला। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रेम प्रकाश कुशवाहा सहित काफी कर्मचारी मौजूद थे।
कर्मचारी हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियों को थामे हुए थे। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सतेंद्र कुमार को सौंपा। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह ज्ञापन को शासन तक भेजने पहुंचे। इधर काफी संख्या में कर्मचारी शिकोहाबाद की ओर से बाइकों से मुख्यालय पहुंचे। शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर रैली को निकाला। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रेम प्रकाश कुशवाहा सहित काफी कर्मचारी मौजूद थे।
कर्मचारी हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियों को थामे हुए थे। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सतेंद्र कुमार को सौंपा। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वह ज्ञापन को शासन तक भेजने का काम करेंगे ।

