Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

औरैया- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस

 औरैया कर्मचारी शिक्षा अधिकारी एवं पेंशनर्स मंच उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।


बाइक रैली नहर कोठी दिबियापुर से शुरू होकर मुख्यमार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां पर शिक्षकों ने प्रशासनिक अधिकारी छोटे लाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जिन संवगों में वेतन विसंगतियों पर गठित समिति अपनी संस्तुतियां दे चुकी है उन्हें लागू किया जाए शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह एसीपी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, उपार्जित अवकाश व द्वितीय शनिवार को अवकाश प्रदान देने की मांग की गई। सभी वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाते हुए समान कार्य समान वेतन भुगतान करने की मांग रखी। साथ ही ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद करने, आशा बहुओं को पदोन्नति पुरानी पेंशन तत्काल बहाल किए जाने समेत कई मांगें रखीं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव, संयोजक सुरेश कुमार पांडे, महासचिव अयोध्या प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ नीरज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षणेतर कर्मचारी संघ विनोद कटियार, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जगदेव यादव, लेखपाल संघ संत कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ राजीव शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ रमाकांत आदि रहे।

औरैया- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link