पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार
गाजीपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के आह्वान पर पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों के समर्थन में मंगलवार को बाइक जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। सिंचाई विभाग चौराहे से निकला बाइक जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों होते हुए कास भवन पहुंचा। इस अवसर पर आयोजित सभा में संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने अगर पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगें नहीं मानी तो सरकारी शिक्षक हड़ताल करने को विवश होंगे।
संगठन के संयोजक अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि अगर नई पेंशन नीति इतनी अच्छी है तो सांसद, विधायक पुरानी पेंशन ही क्यों ले रहे हैं। जो भी राजनीतिक दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे, इस बार कर्मचारी समाज और उनके परिजन उसी पार्टी को समर्थन करेंगे।
उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही सभी कर्मचारी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगति दूर करने, संविदा आउट सोर्सिंग एवं निजीकरण की प्रथा बंद करने आदि मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं। जुलूस में प्रमुख रूप से सुरेंद्र प्रताप, जितेंद्र यादव, गोपाल खरवार, डीपी राय, अमित श्रीवास्तव, बैजनाथ तिवारी, पवन पांडेय, रविशंकर सिंह, ओमप्रकाश यादव, सूर्यभान राय, सुभाष सिंह, जमुना यादव, विपिन यादव, नारायण उपाध्याय, डा. भाष्कर दुबे, उदयराज सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अशोक सिंह, डा. जी सिंह, डा. योगेश चौधरी, आदि शामिल थे। । अंत में प्रदर्शनकारियों ने 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन जि कारी के प्रतिनिधि तहसीलदार को सौंपा।

