Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

बलरामपुर-बाइक रैली निकाल कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

 बलरामपुर-बाइक रैली निकाल कर्मचारियों ने जताया आक्रोश 

बलरामपुर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच की तरफ से मंगलवार को बाइक रैली निकालकर विरोध जताया गया। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया गया। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी वरूण मिश्र को सौंपा गया। मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहा पर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।



मंच के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, संयोजक इंजी. वीएन उपाध्याय, दिलीप कुमार चौहान, शिव कुमार सोनी, राकेश चौधरी, धर्मेन्द्र शुक्ला, अरूण यादव, तुलाराम गिरि, धनीराम, कपील मदान, मसूद आलम व कमरुद्दीन अंसारी आदि ने वीर विनय चौराहे पर बाइक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई प्रमुखता से लड़ी जा रही है। सरकार के खिलाफ पुरानी पेंशन बेहाली को लेकर आंदोलन का विगुल बजा दिया गया है। जो भी राजनीतिक दल पुरानी पेंशन बहाली का वादा करेंगे उनका कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स मदद करेंगे। इसके साथ-साथ लड़ाई में कैशलेस चिकित्सा, एसीपी, उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, विद्यार्थियों को बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली, पंखे, स्कूलों की सुरक्षा के लिए चहरदीवारी का निर्माण, पीने का शुद्ध पानी, प्रत्येक कक्षा पर अध्यापक, प्रत्येक विद्यालय प्र प्रधानाध्यापक, लिपिक, सफाईकर्मी व चौकीदारों के नियुक्ति की भी मांग की जा रही है। शिक्षकों के अंर्तजनपदीय व अंतःजनपदीय संविलयन निरस्त करने, शिक्षकों की पदोन्नति बहाल करने, ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किए जाने सहित 20 सूत्रीय मांगे भी मंच की लड़ाई में शामिल की गई हैं। बाइक रैली में सभी विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों व पेंशनर्स ने शामिल होकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।

बलरामपुर-बाइक रैली निकाल कर्मचारियों ने जताया आक्रोश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link