कन्नौज। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं के समाधान की मांग की गई। बीएसए ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।
यूटा जिलाध्यक्ष पंकज भदौरिया, जिला महामंत्री सुनील दिवाकर ने बताया कि 69000 भर्ती में चयनित सभी शिक्षकों का सत्यापन कराकर अवशेष वेतन व एरियर का भुगतान कराया जाए। शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश एवं बाल्य देखभाल को समय से स्वीकृत किया जाए। इन्होंने मंत्री अमन एरियर भुगतान की मांग भी की। बीएसए ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष तालग्राम राहुल दुबे, मंत्री अमन उल्ला खान, ब्लाक अध्यक्ष गुगरापुर अक्षय मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष उमर्दा सुरजीत सिंह, विकास दुबे, अक्षय मिश्रा, विनय राजपूत, शैलेंद्र दुबे, सौरभ, आशुतोष, रॉबिन यादव, रोहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

