Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

जौनपुर - पुरानी पेंशन बहाली को दिया ज्ञापन

 

जौनपुर। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली मंच के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। जौनपुर जंक्शन से बाइक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट तक नारा लगाते हुए जुलूस की शक्ल में पहुंचे। लोगों ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव कृषि को संबोधित ज्ञापन भी दिया।



प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन बाइक रैली निकालकर पहुंचे कलेक्ट्रेट नीति बहाल करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित कर राज्य कर्मचारी घोषित करने आदि की मांग की। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के अलावा रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की मांग भी की।


जुलूस में कर्मचारी अधिकारी मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जौनपुर के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, जिलामंत्री सकल नारायण पटेल, अमित कुमार यादव, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार कनौजिया, प्रांतीय मंत्री डॉ. रमेश चंद्र यादव, सीवी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, शरद पटेल आदि शामिल रहे।

जौनपुर - पुरानी पेंशन बहाली को दिया ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link