कन्नौज। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक महीने का होगा। इसमें आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बेल्ट, स्टोल, जूते, बैग, पेन-पेंसिल आदि को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाली बेटियों को अक्सर शोहदे परेशान करते हैं। इस डर से तमाम बेटियां पढ़ाई छोड़ देती हैं। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। पहले चरण में जिले के 95 स्कूलों की बेटियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक स्कूल में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाना है।

