हरदोई। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के पदाधिकारियों व कर्मियों ने शहर भर में बाइक रैली निकाली।
बिलग्राम चुंगी के पास शिक्षक भवन से मंगलवार को निकली बाइक रैली की शुरुआत में मंच अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल 2005 से लागू नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। सांसद विधायकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू रहेगी और सरकारी कर्मियों को 40 वर्षों की सेवा करने के बाद भी पुरानी पेंशन नहीं मिलेगी यह कहां का न्याय है। मुख्य संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन सरकारी कर्मियों के वेतन का बचा हुआ अंश है कोई खैरात नहीं है। इसे कर्मी लेकर ही रहेंगे.
बाइक रैली का नेतृत्व इंजीनियर जयप्रकाश, गिरजा शंकर वाजपेयी व अक्षत पांडे ने किया। रैली शिक्षक भवन से शुरू होकर कृषि भवन, रेलवे स्टेशन, जिंदपीर चौराहा, जिला चिकित्सालय, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा, लोक निर्माण विभाग, नहर रोड, नलकूप आफिस, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा।
कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अविनाश कुमार को सौंपा गया। इस मौके पर अनिल कुमार, विजय कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, श्यामा कुमार सिंह, सुरेंद्र राठौर, नवीन सहगल, माधुरी शर्मा, डॉ. गीता, श्रवण कुमार पाल आदि बाइक रैली में शामिल रहे।
Read more: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/hardoi/byke-rally-for-pention-hardoi-news-knp6565287176?src=epaper-story-local