Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

पीजीटी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में मंगलवार से पीजीटी-2021 का साक्षात्कार शुरू हो गया है। पहले दिन अंग्रेजी और गणित विषय का साक्षात्कार हुआ। पांच बोर्ड में दो पालियों में कुल 325 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 195 अंग्रेजी और 130 अभ्यर्थी गणित विषय के रहे। गणित विषय का साक्षात्कार दो और अंग्रेजी का तीन बोर्ड में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ अंग्रेजी में कुल 1145, गणित के 388 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया गया है।



माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में मंगलवार सुबह से ही साक्षात्कार को लेकर चहल पहल रही। सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थी चयन बोर्ड के कार्यालय पर जुटने लगे थे। तमाम ऐसे अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचे थे, जिनका आज साक्षात्कार नहीं था। वह साक्षात्कार देकर बाहर निकलने वाले अभ्यर्थियों को यह जानने के लिए घेर ले रहे थे कि उनसे क्या सवाल पूछे गए चयन बोर्ड ने अभी पीजीटी के 12 विषयों का लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है इनका साक्षात्कार आज से शुरू होकर 20 अक्तूबर तक चलेगा। जबकि पीजीटी के 11 विषयों के लिखित परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ। चयन बोर्ड को टीजीटी-पीजीटी भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर के पहले पूरी करना है। ऐसे में उम्मीद है कि 10 अक्तूबर के पहले चयन बोर्ड पीजीटी-21 के शेष विषयों के लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। साथ ही 20 अक्तूबर के बाद इनका साक्षात्कार शुरू हो सकता है। इसी बीच टीजीटी के अंतिम परिणाम भी जारी होंगे।

पीजीटी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link