बलिया कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार 1 मंच के आवाहन पर मंगलवार को कर्मचारियों और शिक्षकों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। | शहर भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम राजेश कुमार को पुरानी पेंशन, फैशलेस चिकित्सा, सातवें वेतन आयोग की वेतन विसंगति समेत सरकार को संबोधित 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में परिषद के जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानी तो आने वाले चुनाव
में गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकारी पुरानी पेंशन बहाल करने, शिक्षामित्रों और अनुदेशक को नियमित करने व आशा बहू | रसोइया आंगनबाड़ी सहित सभी संविदाकर्मियों को न्यूनतम 21 हजार मानदेय एवं राज्य कर्मचारी पोषित करने की मांग समेत तमाम वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे पूरा नहीं करती है वक्ताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हो जाती है, यह लड़ाई जारी रहेगी। अधिकार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महासचिव वेद प्रकाश पांडेय और राजेश पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सुशील त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह, अजय मिश्र, बजविहारी सिंह, अरविंद गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक संघ के अरविंद राप, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के राहुल सिंह, शिक्षामित्र संघ के पंकज सिंह, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।

