Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

प्राचार्य के 290 पदों का अंतिम परिणाम जारी

 प्रयागराज उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने मंगलवार को अनुदानित अशासकीय महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य के 290 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही 73 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों एवं प्रतीक्षा सूची आयोग की वेबसाइट एवं पोर्टल पर उपलब्ध है। यह परिणाम उच्च न्यायालय में दाखिल विभिन्न याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।



सूबे के अनुदानित अशासकीय | महाविद्यालयों में रिक्त प्राचार्य के 290 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। साक्षात्कार के लिए आयोग की ओर से 630 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसके लिए विभिन्न तिथियों में 20 मार्च से 12 अगस्त इंटरव्यू लिए गए साक्षात्कार में 526 अभ्यर्थी शामिल हुए। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर आयोग की बैठक चार अक्तूबर को हुई। बैठक में अनुमोदन एवं संस्तुति के बाद यह परिणाम जारी किया गया है।

प्राचार्य के 290 पदों का अंतिम परिणाम जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link