झांसी। पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के आह्वान पर संगठन ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली।
रैली का नेतृत्व अध्यक्ष अजय कुमार यादव व जिला संयोजक अखिलेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। रैली शिक्षा भवन परिसर से जेल चौराहा, वाणिज्य कर विभाग, वन विभाग, ईलाइट चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची।
कलक्ट्रेट परिसर में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने केशलेस व्यवस्था, संविदा कर्मचारियों को नियमित कर राज्य कर्मचारी घोषित करने, कलेक्ट्रेट को जिला स्तर पर मिनी सचिवालय घोषित करने सहित 11 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षक नेताओं ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र ही हमारी मांगें पूरी नहीं करती तो हम 28 अक्तूबर को जनपद स्तर पर और 30 नवंबर को प्रदेश स्तर पर लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।
रैली में चंद्रभान सिंह यादव, श्यामसुंदर यादव, नरेंद्र पस्तोर, मिलन गुप्ता, जगमोहन समेले, प्रवीण तिवारी, गोपाल यादव,माध्यमिक शिक्षक संघ के श्रीकृष्ण व्यास, कृष्णकांत पटेल, ब्रहमानन्द तिवारी, अधिकार मंच के गंगा प्रसाद कोष्ठा, अचल सिंह विरार, सीपी भार्गव, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के धर्मवीर सिंह, अजय सिंह समेत तमाम कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।

