Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

देवरिया-पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला बाइक जुलूस

 पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला बाइक जुलूस 

देवरिया पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच ने मंगलवार को बाइक जुलूस निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एकजुटता दिखाई और आर-पार का संघर्ष करने का संकल्प भीp लिया। अंत में कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि के रूप में आए मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद को सौंपा।



पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे से विकास भवन परिसर में संगठन से जुड़े पदाधिकारी व शिक्षक जुटने लगे। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षक, राज्य संयुक्त परिषद, विकास भवन कर्मचारी, सफाईकर्मी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, कोषाधिकारी कार्यालय, कृषि विभाग, लोकनिर्माण, डिप्लोमा इंजीनियर्स ग्राम विकास अधिकारी, सिचाई, चिकित्सा, आईटीआई सहित विभिन्न घटक संघों के सदस्य शामिल रहे। करीब दो बजे पूरी तैयारी के साथ संगठन का बाइक जुलूस पूरे जोश खरोस के साथ विकास भवन गेट से प्रदर्शन करते हुए निकला। एसएसबीएल इंटर कॉलेज, नगरपालिका, जीआईसी, जिला अस्पताल पीडब्लूडी, बीएस कार्यालय होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास में यह पहली सरकार है जो शिक्षक और कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर ध्यान न देकर 18 माह से अघोषित इमरजेंसी एस्मा लगाकर अपने हक की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि सांसद व विधायकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं, यह हमारे साथ सौतेला व्यवहार है। 

सह संयोजक अशोक सिंह ने कहा कि मांगों का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सचिव सुमंत यादव ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी अब अपने हक के लिए जाग चुका है। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, दीपक सिंह, घनश्याम पांडेय, विजय भारत सिंह महेंद्र जायसवाल, रामनिवास यादव, मनोज पांडेय, रामदेव सिंह, श्रीराम तिवारी, शफीक अहमद खान, अनूप सिंह, हरेंद्र पाल, सूर्यप्रकाश कन्नौजिया, निर्भय राय, रमेश चंद्र त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, अमितेश बरनवाल, सत्येंद्र यादव, विनोद गुप्ता, मनोज सिंह, दीनदयाल, संजय सिंह, संदीप पटवा, गोरख मिश्रा, केदारनाथ यादव, अयूब खान, हरिलाल गुप्ता, शशांक मिश्रा, कमलचंद कन्नौजिया आदि शामिल रहे।

देवरिया-पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला बाइक जुलूस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link