Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

आंगनबाड़ी कर्मियों का भी अब 50 लाख का बीमा

 


नई दिल्ली। देश के 24 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी अब केंद्र सरकार ने 'कोरोना योद्धा' जैसा मान लिया है।


केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोरोना जागरूकता या इससे जुड़े अन्य दायित्वों में तैनात आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 50 लाख रुपये की बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

 यह बीमा लाभ महामारी के जारी रहने तक लागू रहेगा। देश में 13.29 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 11.79 लाख से ज्यादा सहायिकाएं हैं, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। अब तक संक्रमितों के उपचार सहायक, कोरोना संक्रमण के दौरान काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर और आशा कार्यकत्रियों को ही इस बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा था। ब्यूरो

आंगनबाड़ी कर्मियों का भी अब 50 लाख का बीमा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link