Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 19, 2021

पानी में से होकर विद्यालय जाते हैं बच्चे

 नंदगंज। करंडा ब्लॉक के श्रीगंज गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर पानी भरा होने से छात्रों और अध्यापकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। छात्रों को पानी से होकर या खेतों की मेड़ पर चल कर विद्यालय जाना आना पड़ता है। वर्षों बाद भी विद्यालय के लिए रास्ता नहीं है। प्राधानाध्यापक ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।



विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाए संचालित होती हैं। छात्रों ने बताया कि यहां सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है। बच्चों को खेत में पानी लगने से आवागमन दुश्वार हो गया है। स्थिति यह है कि स्कूल के अध्यापक दूसरों के घर में से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कुछ नहीं किया गया। विद्यालय में कुल 120 छात्र छात्राओं का पंजीकरण किया गया है, लेकिन जलजमाव और स्कूल तक कोई सड़क की व्यवस्था न होने से सिर्फ 30 बच्चे ही प्रतिदिन स्कूल आते हैं। गांव के लेखपाल ने कहा कि इस बारे में कानूनगो और उप जिलाधिकारी से संपर्क कर रास्ते का हल जल्द ही निकाला जाएगा। प्रधानाध्यापक इंदु कुमारी ने कहा कि स्कूल में जाने के लिए रास्ते में पानी लगने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी करंडा रमेश चंद्र श्रीवास्तव को दी गई। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल और रास्ते में जलजमाव है, बच्चों को नहीं बुलाएं, लेकिन स्कूल प्रतिदिन खुला रहेगा। 


15 दिन पहले ही जहां पर भी जलजमाव की स्थिति थी, वहां से बच्चों को हटाकर दूसरी जगह पढ़ाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में भी तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी। -

हेमंत राव, बीएसए















पानी में से होकर विद्यालय जाते हैं बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link