Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 19, 2021

खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

 मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कार्यरत विकास खंड से दूसरे विकास खंडों में भेजा गया है।



बीएसए ने सभी को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इनके कार्यक्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार परिवर्तन किया गया है।


बीएसए कमल सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में तैनात सभी खंड शिक्षाधिकारियों के क्षेत्र परिवर्तन किए गए हैं। वर्तमान में सुल्तानगंज विकास खंड में तैनात खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल को किशनी, मैनपुरी में तैनात बीईओ रामशंकर कुरील को करहल, कुरावली में तैनात खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार को मैनपुरी विकास खंड के साथ ही नगर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


बरनाहल के खंड शिक्षाधिकारी शैलेंद्र कुमार को जागीर और नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी निभा रहे बीईओ मनींद्र कुमार को घिरोर, किशनी में तैनात सर्वेश यादव को बेवर, घिरोर में तैनात कौशल कुमार को जागीर, बेवर में तैनात अनुपम शुक्ला को सुल्तानगंज और करहल में तैनात ब्रजेंद्र स्वरूप निगम को बरनाहल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link