Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 19, 2021

डीआईओएस को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक

अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण

मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिंडौली का निरीक्षण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा पर शिक्षक गायव मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।



सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा की किसान आंदोलन को लेकर रेलवे स्टेशन टिंडौली पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैनाती थी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिंडौली का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।


वे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा पहुंचे। यहां केवल चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मौजूद मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है।

डीआईओएस को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link