Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 19, 2021

प्राथमिक विद्यालय भोजन शेड के इंगल में लटका मिला युवक का शव

 मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। प्राथमिक स्कूल के बने भोजन शेड के इंगल से गमछे के सहारे किशोर की लाश लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में लाश को नीचे उतारा गया। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।



मंगलवार की सुबह थानाक्षेत्र के बबरही के प्राथमिक स्कूल के बने भोजन शेड में गांव के सचिन पुत्र राम पियारे निषाद उम्र 17 वर्ष की गमछे से लटकी लाश देखी गई। आसपास की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मोतिगरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। परिजनों के अनुसार किशोर तीन दिन पहले मुंबई से घर आया था। घटना से घर में कोहराम मच गया है।

प्राथमिक विद्यालय भोजन शेड के इंगल में लटका मिला युवक का शव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link