मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने सोमवार को मैनपुरी विकास खंड के दो स्कूलों सहित बीआरसी बरनाहल का निरीक्षण किया। बीएसए ने बीआरसी पर निर्देश दिए कि सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।
बीएसए सोमवार को मैनपुरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर पहुंचे यहां बारिश के बीच बच्चों की संख्या कम थी। प्राथमिक विद्यालय नगला मुकुट में बीएसए को छात्र संख्या कम मिली। बीएसए ने दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि बारिश के बीच भी जो बच्चे आए हैं उन्हें होमवर्क सहित किताबी ज्ञान दिया जाए। बीआरसी बरनाहल पर खंड शिक्षाधिकारी और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को निर्देश दिए कि सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
