अलीगढ़। विकास खंड लोधा के प्राथमिक विद्यालय महुआ खेड़ा में देर से आने की बात को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) लोकेश लगाया कि वह उनका पीछा करते हैं। कुमार जादौन व प्रभारी प्रधानाध्यापिका ग्राम प्रधान लज्जावती ने भी शिक्षिका चैताली वार्ष्णेय में नोकझोंक हो गई। दोनों ने डीएम व बीएसए से शिकायत की है। बीएसए ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है, जिसे सात दिन में रिपोर्ट देनी है। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीडीसी सदस्य लोकेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 09:15 बजे बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे, क्योंकि विद्यालय के गेट पर ताला लगा था। 09:25 बजे शिक्षिका चैताली वार्ष्णेय आई तो उनसे विद्यालय के समय के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि समय पूछने वाले कौन हो। आरोप लगाया की उनका पीछा करते है ग्राम प्रधान लज्जावती ने भी शिक्षिका को हटाने की शिकायत की है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका चैताली वार्ष्णेय ने बताया कि किसी कारणवश विद्यालय आने में देर हो गई है। उनके स्कूटर को एक व्यक्ति ने जबर्दस्ती रोक कर देरी की वजह पूछी। बीडीसी ने बच्चों से अभद्रता की। उन्हें गालियां दीं। कई दिनों से किसी व्यक्ति द्वारा उनका पीछा किया जाता है। बीडीसी पर संदेह प्रकट किया था। चैताली ने कहा कि उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो बीडीसी सदस्य लोकेश कुमार जिम्मेदार होंगे। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की तरफ से शिकायती पत्र मिल चुका है। ब्यूरो
