आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग ने शारदा योजना के तहत पांच से 14 वर्ष के स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को फिर कक्षा में लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे बच्चों का विवरण जुटाया जा रहा है।
शैक्षिक सत्र 2021-22 में ड्राप आउट बच्चों को चिह्नित करके उनका फिर से स्कूलों में नाम लिवखाया जाएगा। इसके बाद ईंट- भट्ठों या दुकानों में करने वाले बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिलाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले पांच साल की उम्र के बच्चों का अनिवार्य रूप से प्राथमिक स्कूलमें नाम लिखवाना है। ड्राप आउट बच्चों को फिर से दाखिला से दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को लक्ष्य दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शारदा योजना के तहत हर दिन स्कूल आएं अभियान चलाया जा रहा है। ईंट-भट्टे व दुकानों में काम करने वाले बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है।
