मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल रविवार को ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल से आवास पर मिला। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली के साथ कैशलेस चिकित्सा |सुविधा, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने, परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापक की पदोन्नति करने, वेतनमान विसंगति का शासनादेश जारी करने, शिक्षकों का शोषण बंद करने, बीएलओ, खाद्यान्न, डाटा फिडिंग सहित गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि महिलाओं के प्रसूति अवकाश देने सहित अन्य मांगें शामिल थी। प्रतिनिधि मंडल में जिलामंत्री सुधीर कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मंडलीय मंत्री रमाकांत दुबे, सर्वेश आदि मौजूद रहें।
