हाथरस। सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी मेंविद्यालय के छात्र छात्राओं ने दीपावली पर विद्यालय को सजाने के लिए सुंदर-सुंदर बंदनवार बनाएवहीं दीपों और मोमबत्तियों को अलग-अलग रंगों और लेंस, मोतीआदि से सजाया।
विद्यालय के बच्चे बंदनवार और दीपों को सजा कर बहुत खुश नजर आए। विद्यालय की अध्यापिका नीलम सिंह, अनुराधा, शशी प्रभा ने बच्चों का सहयोग किया। जिससे बच्चे अपने घरों को अपने द्वारा बनाई सजावट की वस्तुओं से सजा सकें। बंदनवार और दीप सजाओप्रतियोगिता में निशा कक्षा सात प्रथम,दिशा द्वितीय और प्रियांशी कक्षा छह तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके परसाक्षी नाजरीन, सोफिया, अंजलि,आकाश, आशीष, तनु, मंतशा,यशोदा, अतिन, माधव, अंशु आदिबच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए।प्रधानाध्यापक पतिराम सिंह, विशालकुमार, दिलीप कुमार ने सभी बच्चोंको पुरस्कृत किया।
