Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 26, 2021

पुरानी पेंशन के लिए 28 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन

 ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अभोली ब्लॉक की बैठक सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अभोली में हुई। इसमें पुरानी पेंशन को लेकर 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया।



ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक 28 को मुख्यालय पहुंचे। सदस्यता अभियान को भी तेज करने पर चर्चा हुई। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक शिक्षकों का जुड़ना जरूरी है। इस मौके पर अनुराग, उमेश सिंह, वंदना गुप्ता, सीमा, अनिल कुमार मिश्र, दिलीप कुमार दुबे, रामदास बिंद, बीएल कुशवाहा आदि रहे।

पुरानी पेंशन के लिए 28 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link