झांसी। थाना सीपरी बाजार के वीरागंना विहार निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक विद्यालय में अध्यापिका है। 17 अक्तूबर को दीनदयाल सभागार में एक कार्यक्रम का वह संचालन कर रही थी। उसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक रोहित पांडेय ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और गाली गालौच करने लगे। पीड़िता का कहना है कि विद्यालय प्रबंधक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। तीन माह से उसे वेतन नहीं दिया गया। मासिक वेतन के रूप में 24,600 रुपये तय हुआ लेकिन, उसे सिर्फ 13800 रुपये ही दिए जाते हैं। पीड़िता के मुताबिक प्रबंधक के परेशान करने की वजह से वह लगातार तनाव में है । इंस्पेक्टर नवाबाद के मुताबिक पीड़िता के पति की ओर से तहरीर दी गई थी। मामले की जांच-पड़ताल शुरू करा दी गई है।
