Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 26, 2021

कस्तूरबा विद्यालयों के आठ शिक्षक, पांच लेखाकार स्थानांतरित

 देवरिया जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के आठ शिक्षकों, पांच लेखाकारों का स्थानांतरण हुआ है। डीएम की अनुमति के बाद शनिवार देर शाम यह सूची जारी हुई। सूची में दो वार्डेन, दो पूर्णकालिक शिक्षिका, चार अंशकालिक शिक्षक और पांच लेखाकार के नाम शामिल हैं।



कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय देसही देवरिया की वार्डेन अर्चना सिंह को लार, रुद्रपुर की वार्डेन सीमा गुप्ता को भाटपाररानी, बनकटा की पूर्णकालिक शिक्षिका वंदना गुप्ता को गौरीबाजार, रामपुर कारखाना में पूर्णकालिक शिक्षिका विमला यादव को गौरीबाजार भेजा गया है। भलुअनी में शारीरिक शिक्षा की अंशकालिक शिक्षिका सुनीता यादव को गौरीबाजार, पथरदेवा में अंशकालिक शारीरिक शिक्षिका चंचल गुप्त को भलुअनी और पथरदेवा में कंप्यूटर विषय के अंशकालिक शिक्षक देवेंद्र कुमार मौर्य को देवरिया सदर लाया गया है। गौरीबाजार की अंशकालिक शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा को भटनी, लेखाकार में गौरीबाजार की उषा यादव को देसही देवरिया, अनुराधा सिंह को रुद्रपुर से गौरीबाजार, अभिषेक यादव को देसही देवरिया से पथरदेवा, संतोष कुमार को भटनी से रुद्रपुर और मुन्ना कुमार को पथरदेवा से भटनी स्थानांतरित किया गया है।


जिला समन्वयक बालिका शिक्षा टीएन पांडेय ने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर ही स्थानांतरण सूची जारी की गई है। तीन दिन के अंदर इनको नई जगह पर जाकर ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है।

कस्तूरबा विद्यालयों के आठ शिक्षक, पांच लेखाकार स्थानांतरित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link