Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 26, 2021

शिक्षकों के प्रमोशन पर आज लगेगी मुहर

 प्रयागराज। इविवि के शिक्षकों को दीपावली से पहले प्रमोशन का तोहफा मिल जाएगा। सोमवार को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक में शिक्षकों के प्रमोशन पर अंतिम मुहर लगाए जानी की तैयारी है। इसके साथ ही बैठक में इविवि के नए परीक्षा नियंत्रक के नाम पर भी मुहर लगाई जा सकती है।



कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्य परिषद की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक ऑनलाइन मोड में होगी| इसमें शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित लिफाफा खोला जाएगा। शिक्षकों को कॅरियर एडवासंमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन दिया जाना है। इसके लिए 21 अक्तूबर को चयन समिति की बैठक बुलाई गई थी। चयन समिति ने प्रमोशन से संबंधित प्रस्ताव कुलपति को बंद लिफाफे में भेज दिया था। सोमवार को कार्य परिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाए जाने की तैयारी है।


इसके साथ ही इविवि के स्थायी परीक्षा नियंत्रक के नाम पर भी कार्य परिषद अपनी अंतिम मुहर लगा सकती है। बैठक के एजेंडा में यह मुद्दा भी शामिल है।

शिक्षकों के प्रमोशन पर आज लगेगी मुहर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link