Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 26, 2021

सहायक अध्यापकों के लिए साक्षात्कार

पहले दिन 150 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

बांदा। संस्कृत विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों की भर्ती के लिए रविवार से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन 150 अभ्यर्थियों का आर्य कन्या इंटर कॉलेज में साक्षात्कार हुआ।  साक्षात्कार 28 अक्तूबर तक चलेगा।



संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, बनारस की विशेषज्ञ समेत डीएम द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और संस्कृत पाठशाला निरीक्षक की समिति ने सुबह 10 बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की। पहले दिन 150 पुरुष और महिला अभ्यर्थी अपने-अपने मूल अभिलेखों के साथ समिति के समक्ष प्रस्तुत हुए। समिति ने उनसे विषय पर आधारित और जनरल नॉलेज समेत कई अन्य प्रश्न पूछे। अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच भी की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक चलेगी।

सहायक अध्यापकों के लिए साक्षात्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link