Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 26, 2021

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सीएम को खून से लिखा पत्र

 


लखनऊ। 22 हजार रिक्त सीटों पर भर्ती की मांग को लेकर निशातगंज स्थित एससीईआरटी पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को अपने खून से पत्र लिखकर भर्ती पूर्ण करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने कहा है कि वे चार महीने से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे योग्य अभ्यर्थी हैं। रिक्त पदों पर भर्ती पूर्ण हो जाएगी तो उनका जीवन सार्थक हो जाएगा। यह पत्र दिनभर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। वहीं 39 अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति ओर 45 अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। अभ्यर्थी पूर्व में हुई 68,500 में रिक्त 22 हजार सीटों को 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जोड़कर भर्ती पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं।

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सीएम को खून से लिखा पत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link