Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 26, 2021

खुशखबरी: वित्त विभाग ने बोनस व डीए का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री योगी की सहमति के लिए भेजा, इस बार ₹6908 मिलेगा बोनस

 अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर में नगद डीए देने का भी प्रस्ताव


28 लाख कर्मियों व पेंशनरों को होगा फायदा


लखनऊ: प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पहले बोनस और महंगाई भत्ते की सौगात एक साथ देने की तैयारी है। शासन की वित्त विभाग ने बोनस का प्रस्ताव तैयार कर वित्त मंत्री के माध्यम से मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया है। महंगाई भत्ते व महंगाई राहत की मंजूरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर में दिया जा सकता है।



सूत्रों ने बताया कि वित्त विभाग में अराजपति कर्मचारियों को 1 महीने का तदर्थ बोनस देने का प्रस्ताव तैयार किया है। पूर्व की तरह बोनस का 25% हिस्सा नगद और 75% जीपीएफ में भेजने का प्रस्ताव ‌‌है। तदर्थ बोनस की अधिकतम सीमा ₹7000 प्रस्तावित है। 30 दिन का बोनस ₹6908 मिल सकता है। यदि कर्मचारी को 25% की नगद भुगतान किया गया तो बोनस की ₹6908 में से 1727 ही हाथ में आएंगे। ग्रेड पे ₹4800 रुपए तक के 12 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।


इसी तरह केंद्र की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जुलाई से 3% बढ़ा डीए व पेंशनरों को दिया भुगतान की तैयारी है वृद्धि के बाद डीए व डीआर बढ़कर 31% हो जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जुलाई से सितंबर तक का डीए कर्मचारियों के जीपीएस में भेजा जा सकता है इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

खुशखबरी: वित्त विभाग ने बोनस व डीए का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री योगी की सहमति के लिए भेजा, इस बार ₹6908 मिलेगा बोनस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link