सादाबाद। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सादाबाद ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर में सोमवार को कक्षा आठ की छात्रा महक कुमारी ने एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य किया। मिड-डे-मील वितरण से लेकर विद्यालय अवकाश तक विद्यालय संचालन का दायित्व प्रधानाध्यापिका के रूप में छात्रा द्वारा | बखूबी निभाया गया। महक ने बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।
महक ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित रूप से और समय से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को खुद स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए कहा। मिशन शक्ति के तहत विद्यालय के इंचार्ज आपका हार्दिक स्वागत करता है
प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, सहायक अध्यापक अमरीश अग्रवाल और चारूल गर्ग की ओर से यह नवाचार किया गया, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो और विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हों।
पढ़ाई में अच्छी हैं महक, हर गतिविधि में रहती है सक्रिय महक कुमारी पढ़ाई में अच्छी हैं और वह बहुत सक्रिय रहती हैं। विद्यालय की पाठ्य सहगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए प्रधानाध्यापक की ओर से अंजली को प्रधानाध्यापिका बनाया गया। महक ने प्रार्थना सभा को संबोधित करने के साथ विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी की।
महक ने गुरुजनों का जताया आभार प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठने के बाद महक ने यह दायित्व सौंपे जाने के लिए अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका के रूप में विद्यालय को कोरोना नियमों का पालन करते हुए संचालित किया। पूरे दिन विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की निगरानी की।
