Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 26, 2021

राजकीय स्कूलों में जल्द दूर होगी शिक्षकों की कमी

 फिरोजाबाद। लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजकीय कॉलेजों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शासन ने जिले के राजकीय कॉलेजों में रिक्त पदों की सूचना डीआईओएस कार्यालय से मांगी है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक विनय पांडेय ने डीआईओएस को पत्र जारी किया है।



जिले में 22 राजकीय स्कूल हैं। हालांकि अधिकांश विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। कई विद्यालयों में तीन से चार शिक्षक हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।ऐसे में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक के पदों पर ऑनलाइन काउंसलिंग करा तैनाती प्रदान करेगा। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि निर्धारित प्रारूप पर जोनवार, विद्यालयवार, विषयवार रिक्त पदों का प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक का अलग-अलग विवरण 26 अक्तूबर शाम चार बजे तक उपलब्ध करा दिया जाए। निदेशक ने यह भी कहा कि विद्यालयों में रिक्त पदों पर हुई नई नियुक्ति के बाद भी ज्वॉइनिंग नहीं होने की सूचना भी प्रदान की जाए।

राजकीय स्कूलों में जल्द दूर होगी शिक्षकों की कमी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link