बिस्कोहर । इटवा विधानसभा क्षेत्र ते में निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज का सपना पूरा हो रहा है। रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर में निर्माणाधीन राजकीय द डिग्री कॉलेज के भवन की छत की ढलाई की शुरुआत कराते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि इटवा क्षेत्र के लोगों को बधाई देने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को के प्रति आभार प्रकट करता हूं उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान न होने के कारण यहां के विद्यार्थियों और विशेषकर छात्राओं
ग्रहण करने में असुविधा होती थी। राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण होने से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर सुलभ होगा। इस मौके पर जिलामंत्री अजय गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी, रामानंद मिश्र, मारुति नंदन मौर्य, मोना पांडेय, अरुन तिवारी, मिंटू, सुरेश प्रजापति, सचिन गुप्ता, विनोद यादव आदि मौजूद रहें।
