Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 13, 2021

कस्तूरबा स्कूलों की आधी छात्राओं को ड्रेस का पैसा नहीं

 

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के अभिभावकों को अभी तक डीबीटी का लाभ नहीं मिला है। अभी तक 49 हजार छात्राओं का डाटा ही अपलोड हो पाया है। प्रदेश के 746 केजीबीवी में 10 हजार से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। वहीं दीवाली और छठ की छुट्टी के कारण अभी तक 50 से 60 फीसदी विद्यार्थियों के खाते में ही डीबीटी की धनराशि पहुंची है।




केजीबीवी में छात्राएं भले ही आवासीय सुविधा के साथ हों लेकिन उनके सामान के लिए धनराशि अभिभावकों के खाते में दी जा रही है। अभी तक छात्राओं का डाटा अपलोड ही नहीं हुआ है। सत्यापन के बाद ही धनराशि खाते में डाली जाएगी। डीबीटी में 1100 रुपए दिए जा रहे हैं। इसमें 600 रुपए दो जोड़ा यूनिफार्म, 175 रुपए जूता-मोजा, 200 रुपए स्वेटर और 125 रुपए में स्कूल बैग के लिए दिए जाएंगे।



कस्तूरबा स्कूलों की आधी छात्राओं को ड्रेस का पैसा नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link