Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 14, 2021

लापरवाही पर बीएलओ को लगाई फटकार

करछना के कई स्कूलों में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की एसडीएम ने देखी हकीकत

करछना करछना में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की हकीकत देखने एसडीएम अमृता सिंह स्कूलों में पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने मुंगारी, घोड़ेडीह, बसही समेत आदि स्कूलों में बीएलओ की लापरवाही पर फटकार लगाई। कहा कि सभी कर्मचारी और अधिकारी घर-घर पहुंचकर पात्र लोगों को मतदाता बनाएं। महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।



करछना में मतदाता बनाने और मृतकों के नाम सूची से विलोपित करने का अभियान तेज कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों में जाकर कर्मचारियों और अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सोढ़िया, अरैल के गांवों में ग्रामीणों से मतदाता बनने की अपील की। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े कर्मचारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कई स्कूलों में मतदाता रैली के लिए तैयारी की गई। 

लापरवाही पर बीएलओ को लगाई फटकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link