Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 12, 2021

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया प्री प्राइमरी कक्षा संचालित करने का प्रशिक्षण

 बिलासपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री प्राइमरी कक्षाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चार दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलासपुर पर हुआ। इसमें क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री प्राइमरी कक्षाओं के अध्यापन के लिए तैयार किया जा रहा है।



विकास खंड क्षेत्र में कुल 240 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन से छह साल के छोटे बच्चों के पोषण के साथ साथ अब नवीन विधियों द्वारा पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित करना है।

बुधवार को प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेने तथा अपने केंद्रों पर जाकर पूरी निष्ठा के साथ सभी बच्चों को सिखाने पर जोर दिया। संवाद

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया प्री प्राइमरी कक्षा संचालित करने का प्रशिक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link