Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 10, 2021

बेसिक शिक्षा न्यूज : कोरोना टीकाकरण नहीं तो नवंबर का वेतन भी नहीं

 एटा। बेसिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को कोरोना टीकाकरण के बिना नवंबर का वेतन नहीं मिल सकेगा। उनके लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। सभी को 10 नवंबर तक टीका लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कार्यरत सभी शिक्षक, परिचारक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों व अन्य स्टाफ को कोरोना का टीकाकरण कराना अनिवार्य है।





10 नवंबर तक सभी को कोरोना का टीका अवश्य लगवाना है। अगर कोई कर्मचारी टीकाकरण नहीं कराता है तो उसका नवंबर का वेतन अवरुद्ध किया जाए। बीएसए ने बताया कि सभी विकासखंड से बीईओ द्वारा भेजी गई सूचना से पता चला है कि अभी तक कई कर्मचारियों द्वारा कोरोना का टीका नहीं लगवाया गया है। सभी बीईओ टीकाकरण की सूचना 10 नवंबर तक हर हाल में कार्यालय में उपलब्ध करा दें।


बेसिक शिक्षा न्यूज : कोरोना टीकाकरण नहीं तो नवंबर का वेतन भी नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link