पहले की चोरी का माल व तमंचा बरामद, एक बदमाश ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए दी आत्महत्या की धमकी
बीती रात बंद पड़े मकान में बदमाश से चोरी के लिए घुस गए। इसकी ने सूचना पड़ोसियों ने मकान मालिक । को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो क बदमाशों को दबोचा है। इसके पास से पहले की चोरी का माल व तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
कस्बा के सकरावा रोड मोहल्ला का संजय नगर निवासी अध्यापक तेज द सिंह पाल मकान में पत्नी संजूलता, के बेटे अंकुर एवं अर्पित के साथ रहते ने हैं। बुधवार को रसूलपुर गांव में ब्स भतीजी की गोद भराई कार्यक्रम में गए थे और रात को वहीं रुक गए। इसी बीच बंद मकान में बदमाशों ने मेन गेट की फर्श तोड़कर अंदर का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद घर में घुस गए। चोरों ने कई ताले तोड़ते हुए अंदर कमरे में रखी अलमारी से 20000 रुपये, एक जंजीर, दो अंगूठी, एक मांग बिंदी, एक जोड़ी पायल, एक कंधनी चोरी कर ली। बदमाश भागने की फिराक में थे, तभी पड़ोसियों को भनक लग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक और प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को बाहर निकलने की हिदायत दी।
इसके बाद पुलिस ने छत पर चढ़कर जीने की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में बैठे बदमाशों को दबोच लिया। कुछ दूरी पर खड़ी बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान नगरिया तालपार इस्लामनगर निवासी मोबीन व रईस उर्फ भूरा से यहां चोरी किया
गया सामान के अतिरिक्त एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल, तीन जोड़ी पायल, अंगूठी, लोहे की राड व पांच हजार रुपये नगद मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोबीन गैंगस्टर में वांछित है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
पीड़ित परिवार ने थाने में किया हंगामा
बीती रात घेराबंदी कर पकड़े गए चोरों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित को सुबह तहरीर देने की बात कही। पीड़ित परिवार सुबह जब धाने तहरीर देने पहुंचे तो पता चला कि पुलिस पहले से ही कार्रवाई कर चुकी । इस पर पीड़ित परिवार ने हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव है। बनाया। पुलिस का कहना था कि तहरीर दे दो, तहरीर को विवेचना में • शामिल कर लिया जाएगा। परिजन इस बात को तैयार नहीं हुए और थाने में जमकर हंगामा काटा हंगामे के बाद पुलिस ने पीड़ित का रिपोर्ट दर्ज किया।
