Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 5, 2022

अब घर पर बनेगा बच्चों का आधार, अपडेट होगा मोबाइल नंबर

 वाराणसी : अभिभावक अब पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकेंगे। साथ ही कोई भी घर बैठे मोबाइल नंबर भी अपडेट करवा सकता है। डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर से इसके लिए चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट(सीईएलसी) सेवा की शुरुआत की गई है। इसके तहत डाकिया घर पहुंचकर बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे।




डाक विभाग की ओर से शुरू की गई इस सेवा के बारे में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से 5 साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार बनवाने के लिए आधार नामांकन केवल संबंध प्रमाणपत्र (पीओआर) की सहायता से किया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी मान्य पहचान पत्र की सहायता से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण घर बैठे नि:शुल्क करा सकते हैं। डाकिया वहीं पर आईपीपीबी मोबाइल हैंडसेट में इंस्टॉल सीईएलसी एप के माध्यम से बच्चे की फोटो लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इसके बाद डाकिया एनरोलमेंट आईडी उपलब्ध कराएंगे। इसके माध्यम से आधार बन जाने के बाद यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकेगा।


मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लगेंगे 50 रुपयेपोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही डाकिया के माध्यम से सीईएलसी सेवा के तहत मात्र 50 रुपये (कर सहित) का निर्धारित शुल्क देकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन आसानी से कराया जा सकता है। इससे कोरोना संक्रमण और भीड़भाड़ से भी बचाव होगा।

अब घर पर बनेगा बच्चों का आधार, अपडेट होगा मोबाइल नंबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link