Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 30, 2022

संसद ने केंद्रीय बजट 2022-23 को मंजूरी दी

 संसद ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी और राज्यसभा ने विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक को चर्चा के बाद लौटा दिया।



राज्यसभा में विनियोग विधेयक, 2022 और वित्त विधेयक, 2022 पर संयुक्त रूप से चर्चा हुई। दोनों विधेयकों पर हुई चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जवाब दिए जाने के बाद उच्च सदन ने उन्हें लौटा दिया। इसके साथ ही संसद में 2022-23 के लिए बजट संबंधी प्रक्रिया पूरी हो गई। लोकसभा ने पिछले सप्ताह ही दोनों विधेयकों को मंजूरी दी थी। वित्त मंत्री सीतारमण ने एक फरवरी को आम बजट पेश किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विभिन्न विकसित देशों के विपरीत सरकार ने कोविड महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार व संसाधन जुटाने के लिए करों में कोई बढ़ोतरी नहीं की।


संसद ने केंद्रीय बजट 2022-23 को मंजूरी दी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link