Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 10, 2022

होली से पहले शिक्षकों का वेतन भुगतान करें डीआईओएस : जिलाध्यक्षक्ष संजय द्विवेदी

 उत्तर प्रदेश मा. शिक्षक संघ की बैठक में बोले जिलाध्यक्ष


संतकबीरनगर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार होली पर्व के पहले शिक्षक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि बजट के अभाव में जनपद के 23 माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को अभी तक फरवरी माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि जनपद में 13 शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, किंतु

अभी तक मात शिक्षकों को पेंशन पत्रावली उप शिक्षा निदेशक के कार्यालय में नहीं पहुंची है। नवनियुक्त शिक्षकों के एरियर का बिल भी बकाया है, जिसका भुगतान जानबू कर नहीं किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बकाया पारिश्रमिक का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है


बैठक में गिरजानंद यादव, मोहबुल्लाह खान यूनुस अख्तर, विजय यादव, संत मोहन त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, विक्रमादित्य, मंतोष मौर्या, कमर आलम आदि रहे।

होली से पहले शिक्षकों का वेतन भुगतान करें डीआईओएस : जिलाध्यक्षक्ष संजय द्विवेदी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link