Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 10, 2022

Primary ka master: इंचार्ज प्रधानाध्यापक को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश

 बदायूं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने शनिवार को ब्लॉक सहसवान के प्राथमिक विद्यालय लौथर का निरीक्षण किया। उस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक नवीन कुमार, सहायक अध्यापक मनवीर सिंह, शिक्षामित्र रंजना यादव गैरहाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान पाया कि नवीन कुमार अधिकतर विद्यालय से गैरहाजिर रहते हैं। ऐसे में इनको सेवा समाप्ति नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


उच्च प्राथमिक विद्यालय लौथर सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालय बंद मिला। वहां पर बीएसए ने पाया कि

विद्यालय परिसर में ग्रामीणों द्वारा मक्का सुखाई जा रही है, साथ ही कोई भी छात्र उपस्थित नहीं था। प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर में पंजीकृत छात्र संख्या 104 के सापेक्ष कोई बच्चा उपस्थित नहीं मिला। उन्हें सुधार लाने की चेतावनी दी गई। वहीं स्कूल बंद होने से पहले सड़क पर प्राथमिक विद्यालय भीकमपुर की सहायक अध्यापिका आरती, संविलियन स्कूल रसूला की सहायक अध्यापिका प्रियंका, प्राथमिक विद्यालय अब्दुल्लागंज की सहायक अध्यापिका सदफ मिली। इनके वेतन पर रोक लगा दी गई है।

Primary ka master: इंचार्ज प्रधानाध्यापक को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link