Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 14, 2022

दिनांक 16 से 23 अगस्त 2022 के मध्य वृहद अभियान चलाकर समस्त सरकारी सेवारत कर्मियों का प्रीकाशन डोज से आच्छादित किए जाने विषयक।

 दिनांक 16 से 23 अगस्त 2022 के मध्य वृहद अभियान चलाकर समस्त सरकारी सेवारत कर्मियों का प्रीकाशन डोज से आच्छादित किए जाने विषयक।


सूबे में सरकारी कर्मियों को सतर्कता डोज लगाने का विशेष अभियान 16 अगस्त से


सरकारी कार्यालयों में बनाए जाएंगे टीकाकरण केंद्र, टीका लगाने को 23 अगस्त तक चलेगा अभियान



 लखनऊ : सरकारी कर्मचारियों को कोरोना से बचाने के लिए 16 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर टीके की सतर्कता डोज लगाई जाएगी। ऐसे सरकारी कार्यालय जहां 100 या उससे अधिक कर्मचारी हैं, वहाँ टीकाकरण केंद्र बनाकर पात्र कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। जिन कार्यालयों में 100 से कम कर्मचारी होंगे वहां कार्यरत कर्मियों को पास के दूसरे सरकारी कार्यालय में वैक्सीन लगवाने की सुविधा दी जाएगी।


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की और से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान को पूरी तत्परता के साथ चलाया जाए। ऐसे कर्मचारी जिन्होंने टीके की दोनों डोज लगवा ली है और वह सतर्कता डोज लगवाने के पात्र हैं, उन्हें सूचीबद्ध किया जाए और विशेष अभियान में वैक्सीन लगवाई जाए। 



सरकारी कर्मियों को सतर्कता डोज लगाने के लिए कोविन पोर्टल पर आन स्पाट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को वैक्सीन की सतर्कता डोज लगाने के लिए महाभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिवसीय निश्शुल्क अमृत डोज महाभियान चलाया जा रहा है। 30 सितंबर 2022 तक 12 करोड़ वयस्कों को टीके की सतर्कता डोज लगाई जानी है और अभी तक 1.29 करोड़ ने ही टीका लगवाया है। 




दिनांक 16 से 23 अगस्त 2022 के मध्य वृहद अभियान चलाकर समस्त सरकारी सेवारत कर्मियों का प्रीकाशन डोज से आच्छादित किए जाने विषयक। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link