जुनावई । खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में एक शिक्षामित्र नदारद मिले। वह दो वर्ष से विद्यालय नहीं आ रहे है।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने शनिवार ब्लाक क्षेत्र के पतरिया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय से शिक्षामित्र योगेंद्र कुमार नदारद मिले प्रधानाचार्य चंद्रकेश ने बताया कि शिक्षामित्र पिछले दो वर्ष
से अनुपस्थित है। उनकी लगातार अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिखारी अरुण कुमार ने बताया कि दो वर्ष से गैर हाजिर चल रहे शिक्षामित्र का मानदेय रोका गया है। शिक्षामित्र की ओर से अभी तक इस्तीफा नहीं दिया गया है। सेवा समाप्ति की जिला मुख्यालय को लिखकर भेजा जा रहा है संवाद
.jpeg)
