Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 17, 2022

विद्यालय की छत का गिरा प्लास्टर, दहशत, जर्जर विद्यालयों की विभाग नहीं ले रहा कोई सुध

 जर्जर विद्यालयों की विभाग नहीं ले रहा कोई सुध, लंच में बाहर खेल रहे थे बच्चे अन्यथा होता हादसा 

बैरिया । नारायणगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय के बरामदे की छत से प्लास्टर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।



जिस समय छत भरभराकर नीचे गिरी उस समय लंच टाइम था। छात्र-छात्राएं बाहर कैम्पस में खेल रहे थे। घटना शनिवार की है। पंचायत भवन नारायणगढ़ के निकट बने प्राथमिक विद्यालय के भवन का छत काफी दिनों से जर्जर है। इस सन्दर्भ में सम्बंधित प्रधानाध्यापक ने काफी पहले लिखित सूचना अधिकारियों को भेज चुके लेकिन सम्बंधित अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को खाना खाने के बाद लंच टाइम में जब बच्चे बाहर खेल रहे थे। विद्यालय भवन के बरामद की छत से प्लास्टर भराकर नीचे गिर गया। अगर बच्चे उस समय कमरों में पढ़ाई कर रहे होते तो बड़ा हादसा हो जाता। संयोग ही था कि बच्चे घटना के समय बाहर खेल रहे थे इस सन्दर्भ में प्रधानाध्यापक उमेश राम द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना मैंने ब्लाक संसाधन केन्द्र पर दे दी है। साथ में यह भी बता दिया है कि इस विद्यालय भवन से सटे अतिरिक्त का भी काफी जर्जर हो गया है धराशायी हो सकता है। विद्यालय में कुल लगभग 100 छात्र छात्राएं पढ़ते हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि पटना की जानकारी मुझे नहीं दी गई है। इसकी जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

विद्यालय की छत का गिरा प्लास्टर, दहशत, जर्जर विद्यालयों की विभाग नहीं ले रहा कोई सुध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link