अमृत महोत्सव के तहत मध्याह्न भोजन में खीर, हलवा और लड्डू पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे, कई जगह नहीं बने विशेष व्यंजन
गौरीगंज (अमेठी)। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भी परिषदीय स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता पर सुधार नहीं हो सका। शनिवार को नौनिहालों को सब्जी व चावल के साथ कहीं खीर तो कहीं हलवा व लड्डू का विशेष व्यंजन परोसा गया। लेकिन कई स्कूलों में बच्चों की परोसी गई सब्जी मे सिर्फ पानी ही नजर आया। कुछ स्कूलों में निर्धारित समय के घंटे भर बाद एमडीएम वितरित किया गया।
जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल संचालित है। इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में मौजूदा समय 2.06 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ दोपहर में भोजन वितरित किया जाता है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्कूल में बच्चों
की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एमडीएम में निर्धारित मेन्यू के साथ विशेष व्यंजन देने का निर्देश दिया गया है।
की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एमडीएम में निर्धारित मेन्यू के साथ विशेष व्यंजन देने का निर्देश दिया गया है।
शुक्रवार को एमडीएम के साथ विशेष व्यंजन परोसने की हकीकत देखी गई तो स्कूल में मौसमी सब्जी के साथ चावल परोसा गया साथ ही अलग-अलग स्कूलों में विशेष व्यंजन के रूप में कहीं खीर, कहीं लड़ड़ तो कहीं हलवा बच्चों को दिया गया। वहीं अधिकांश स्कूलों में एमडीएम निर्धारित समय पर तैयार न होने से बच्चों को करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार को अवकाश होने से व्यंजन वितरित नहीं किया गया।
.jpeg)
