Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 3, 2022

लापरवाही :स्कूल की दीवार पर पुराने अफसरों के नाम

 सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते छात्रों को पूर्व में रह चुके बीएसए व बीईओ का नाम पाए जाने प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में यहाँ के शिक्षक कितने जागरूक हैं, इसका पता इसी से चल रहा है।



मामला शिक्षा क्षेत्र सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय खजुरिहा का है यहां पर वॉल पेंटिंग में पूर्व में रह चुके बीएसए चौपी सिंह और पूर्व में रह चुके खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार का नाम अब भी अंकित है। मजे की बात तो यह है कि ये दोनों अधिकारी अब जिले में तैनात नहीं हैं। वर्तमान में बीएसए डॉ. संतोष देव पांडेय और खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार कार्यभार देख रहे हैं।


परंतु उनके स्थान पर पूर्व के विभागीय अधिकारियों के नाम प्रदर्शित किया जा रहा महिला  है। विभागीय लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय का  रंगरोगन भी किया गया। परंतु किसी का ध्यान दीवार पर अंकित पूर्व अधिकारियों के नामों की ओर नहीं गया। संवाद

लापरवाही :स्कूल की दीवार पर पुराने अफसरों के नाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link