Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 19, 2022

BRC : BEO कार्यालयों में मिलीं गड़बड़ियां, 2 जिलों के तीन खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

 देवरिया जिले के बरहज के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीसुदामा तारकुलवा के अजीतपाल और कौशांबी जिले के मूरतगंज के बीईओ मुकेश नारायण मिश्र को निलंबित करके अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश अपर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज को दिए हैं। बरहज कार्यालय में तैनात अनुदेशक पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।



कौशांबी जिले के मूरतगंज, देवरिया के बरहज व तारकुलवा की जांच में सामने आई अनियमितता।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के जिलों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बने हैं। शिक्षकों से साठगांठ करके खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) ने आफलाइन अवकाश देने में जमकर मनमानी की है। स्कूलों का निरीक्षण, मानव संपदा पोर्टल पर स्पष्टीकरण, वेतन का एरियर भुगतान करने के नाम पर शिक्षकों का शोषण करने की शिकायतें जांच में सही मिली हैं। व्यापक गड़बड़ियां मिलने पर तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। बीईओ कार्यालय में संबद्ध अनुदेशक पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।



बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों विभिन्न स्तरों से शिकायतें मिलने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय ने समूह 'ख' अधिकारियों को देवरिया जिले में बीईओ कार्यालय के कामकाज का औचक निरीक्षण करने भेजा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर देवरिया जिले के बरहज के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीसुदामा, तारकुलवा के अजीतपाल और कौशांबी जिले के मूरतगंज के बीईओ मुकेश नारायण मिश्र को निलंबित करके अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश अपर शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज को दिए हैं। बरहज कार्यालय में तैनात अनुदेशक पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।



BRC : BEO कार्यालयों में मिलीं गड़बड़ियां, 2 जिलों के तीन खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link